अगले दशक में कंपनियों के व्यवसाय को प्रभावित करने वाले कारक

कंपनियों का व्यापार राष्ट्र के माहौल तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले परिवर्तनों से बहुत अधिक प्रभावित होता है आज का संसार बहुत तेजी से बदल रहा है पूरे विश्व में रोज नए नए परिवर्तन आ रहे हैं जिनमें सबसे प्रमुख परिवर्तन तकनीकी परिवर्तन है इसके साथ ही राजनीतिक और भौगोलिक परिवर्तन भी राष्ट्र के आर्थिक व्यवहार को काफी हद तक प्रभावित करते हैं इनमें से ही कुछ कारण जिन्हें हम यहां पर विवरण देंगे

1. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीकी अगले दशक तक पूरी तरह से विकसित हो जाने का अनुमान है यह तकनीकी विकसित हो जाने पर पूरी दुनिया में उत्पादन के तरीकों पर व्यापक प्रभाव डालेगी जिस तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम हो रहा है और अब अभी तक इसके बारे में जो सूचनाएं बाहर आ रही है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर युग का अगला स्टेप है जिसमें कंप्यूटर्स ऑटोमेटिक काम करने लग जाएंगे आजकल डेवलप हुई सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी बहुत अधिक विकसित हो जाएगी और विश्व में चलने वाली अधिकांश मशीनें जिन्हें आज की तारीख में इंसान चलाते हैं उन्हें चलाने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल हुआ करेगा घर और बाहर में छोटे-छोटे काम रोबोट्स करने लग जाएंगे और वह इंसानों से सस्ते और अच्छी तरह से कर पाएंगे वैसे यह तो भविष्य ही बताएगा कि यह बातें कितनी सच है लेकिन अभी वर्तमान में उपलब्ध टेक्नोलॉजी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह टेक्नोलॉजी दुनिया के आर्थिक व्यवहार को बहुत ज्यादा परिवर्तित कर देगी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी के डेवलप होने पर हाल फिलहाल में जो सूचनाएं सामने आ रही हैं उनमें बताया जा रहा है कि कार ट्रक और रोड पर चलने वाली गाड़ियां स्वचालित हो जाएंगी अगर यह गाड़ियां ऑटोमेटिक हो जाती हैं या कंप्यूटर के द्वारा चलने लग जाएंगे तब पूरे विश्व में ड्राइवरों की आवश्यकता कम हो जाएगी और यह ड्राइवरों की कमी को पूरा करने में सक्षम होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से एक्सीडेंट होने कम हो जाएंगे लेकिन इस चीज का उल्टा प्रभाव भी हो सकता है जैसे कि ट्रक ड्राइवर और कार ड्राइवर के पैसे में अधिकांशतया बिना पढ़े लिखे लोग जाते हैं लेकिन जब इसे कंप्यूटर चलाने लग जाएंगे तब इन में बेरोजगारी फैलने की संभावना बढ़ जाएगी क्योंकि हमारे जैसे देश में जहां पहले से ही बेरोजगारी बहुत अधिक है और अधिक बेरोजगारी बढ़ने पर यह देश के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकती है और अपराध की दर बढ़ सकती है क्योंकि बेरोजगारी गरीबी पैदा करती है और गरीबी अपराध को बढ़ावा देती है

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से बड़ी कंपनियों को फायदा होने की संभावना है क्योंकि इससे कंपनियों में अधिक मजदूर रखने की जरूरत खत्म हो जाएगी और कंपनियों को मजदूरों को जो बेनिफिट्स देने पड़ते हैं वह बच जाएंगे कंपनियों में हड़ताल आदि की समस्या खत्म हो जाएगी इससे पूंजी का केंद्रीकरण होगा और बड़े पूंजीपति टेक्नोलॉजी के प्रयोग से और अधिक पैसा कमाने में सक्षम होंगे अपने बड़े-बड़े व्यवसाइयों को और अधिक फैलाने में और उन्हें कंट्रोल करने में आसानी होगी

2. अमेरिका में शेल गैस से तेल व गैस का उत्पादन बढ़ना - अमेरिका में शेल गैस टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट के बाद तेल और गैस का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में बढ़ गया है इस तकनीकी के विकसित होने के बाद दुनिया में बहुत बड़े परिवर्तन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है वैसे तो सीधे-सीधे यह कोई बड़ी बात मालूम नहीं पड़ती है क्योंकि किसी भी देश में कोई भी चीज कभी भी विकसित होती है उसे दूसरे देशों को क्या फर्क पड़ता है लेकिन इस चीज के सिर्फ आर्थिक ही नहीं बहुत सारे भौगोलिक और राजनीतिक मायने भी हैं

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है क्योंकि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी है और उसे तेल और गैस की सबसे ज्यादा आवश्यकता रहती है इस वजह से अमेरिका की कंपनियां पूरे विश्व में तेल के कुए खोजने में लगी रहती हैं और यह कार्य पिछले 50 वर्ष से जारी है जिन देशों में तेल मिला है उन देशों की आर्थिक स्थिति कुछ ही वर्षों में बहुत ऊपर पहुंच गई है इनमें मध्य पूर्व के देश सऊदी अरब ईरान इराक वेनेजुएला आदि शामिल है और यह देश दुनियाभर के सामान के बड़े उपभोक्ता बनकर उभरे हैं भारत जैसे देश इन देशों से तेल आयात करते हैं जिसके बदले दैनिक उपयोग की शान शौकत की वस्तुएं इन देशों को निर्यात करते हैं
अमेरिका दुनियाभर में तेल की खोज के साथ-साथ खुद के लिए सस्ते तेल की उपलब्धता का भी ध्यान रखता है और ऐसा माना जाता है कि मध्य पूर्व में जितने भी युद्ध हुए हैं उन्हें योद्धाओं को करवाने में अमेरिकन कंपनियों का अप्रत्यक्ष रुप से हाथ रहता है क्योंकि जहां पर भी डिस्टरबेंस रहता है वहां से सस्ता तेल मिलने की संभावना रहती है उस जमीन पर अमेरिका का कब्जा हो जाता है और अमेरिकन फौजी उस इलाके में अमेरिकन कंपनियों को तेल के उत्पादन में सहूलियत प्रदान करती हैं तेल की सस्ती कीमतों की जरूरत के कारण ही आज अमेरिका की खोज मध्य पूर्व के कई देशों में तैनात है इसी वजह से ईरान इराक लीबिया लेबनान आज देशों में अमेरिकन फौज में पहुंचने के बाद अपने अड्डे खत्म नहीं कर रही है
लेकिन अब अमेरिका तेल आयातक देश से तेल निर्यातक देश में परिवर्तन कर रहा है इस चीज का व्यापक आर्थिक तथा राजनीतिक प्रभाव पड़ने की संभावना है क्योंकि अमेरिका की तेल आवश्यकता खत्म हो रही है तब वह इन देशों में अपनी खोज किस लिए रखेगा उसे क्या जरूरत है कि वह इन देशों की सुरक्षा के लिए अपनी फौज का इस्तेमाल करेगा और वह धीरे-धीरे इन देशों से अपनी पौधों को हटाएगा तब इन देशों में स्थाई सरकारें बन सकती हैं जिससे इन देशों में युद्धों की संभावनाएं कम हो जाएंगी इसके साथ ही अमेरिका के तेल मार्केट में आ जाने से विश्व भर में तेल की कीमतें लंबे समय तक कम रहने की संभावना है ऐसा माना जाता है कि अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेगी तब इन देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है इसका ताजा उदाहरण वेनेजुएला है जिस के आर्थिक हालात तेल की कम कीमतों के कारण बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं
इस चीज का एक सबसे बड़ा प्रभाव यह भी होगा कि यह देश उपभोक्ता वस्तुओं का आयात कम कर देंगे तब भारत जैसे देशों को दोहरी रणनीति पर काम करना होगा क्योंकि एक तरफ तो हमें सस्ता तेल प्राप्त होने की संभावना बढ़ रही है दूसरी तरफ हमारे निर्यात जो इन देशों को होते हैं वह कम हो सकते हैं क्योंकि उपभोक्ता वस्तुओं के लिए देश सबसे बड़ा आयातक हैं तब निर्यात करने वाली कंपनियों के लिए अपना बिजनेस स्टाइल चेंज करने की आवश्यकता होगी

इस प्रकार अमेरिका के तेल निर्यातक देश बनने से सबसे अधिक प्रभाव विश्व भर में तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों पर पड़ने वाला है इसमें भारत की Reliance एस आर ओ एन जी सी आज कंपनियां होंगी इसके साथ ही वह कंपनियां भी प्रभावित होंगी जो मध्य पूर्व के देशों को उपभोक्ता वस्तुओं का निर्यात करती हैं
सस्ता तेल मिलने से ऑटो कंपनियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि इससे ऑटो कंपनियों के वाहनों की बिक्री बढ़ सकती है इसके साथ ही सस्ता तेल पूरे देश की आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है क्योंकि भारत सबसे बड़ा तेल का आयातक देश है

3. सस्ते इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का विकास -  आजकल पूरे विश्व में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के विकास पर बहुत ज्यादा जोर दिया जा रहा है इस तरह की टेक्नॉलॉजी को उपयोग करने पर ज्यादा जोर है जिनसे प्रदूषण को खतरा कम है और जिन में कोयला या तेल का उपयोग कम होता है इसी कड़ी में सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कारों का विकास हुआ है सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कारों का विकास अगले दशक में व्यापार में बड़ा परिवर्तन कर सकता है

4. ड्रोन टेक्नोलॉजी का आर्थिक विकास - आज कल ट्रेन टेक्नोलॉजी के विकास पर बहुत ज्यादा जोर दिया जा रहा है और अगले कुछ ही वर्षों में यह टेक्नोलॉजी अत्यधिक विकसित अवस्था में पहुंचने के कगार पर है अब ऐसे ड्रोन विकसित कर लिए गए हैं जो बिना पायलट के कुछ भी कर सकते हैं जैसे ऊपर से फोटो खींचना वीडियो बनाना इसके अलावा आजकल जो ड्रोन बनाए जा रहे हैं उनसे मिसाइल भी दागी जा सकती हैं कहीं भी निशाना लगाया जा सकता है इस तरह के ड्रोन बनने से आगे चलकर फाइटर प्लेंस की जरूरत खत्म हो जाएगी तब फाइटर प्लेन बनाने वाली कंपनियों के व्यवसाय में गिरावट आनी तय है साथ ही जो देश फाइटर प्लेंस नहीं बना सके हैं या जिन्हें फाइटर प्लेंस को खरीदने की क्षमता नहीं है ड्रोन उनके लिए एक सस्ता विकल्प है ड्रोन वह सब काम कर सकते हैं जो एक फाइटर प्लेन कर सकता है इस प्रकार ड्रोन टेक्नोलॉजी के डेवलप होने से फाइटर प्लेन के भविष्य पर खतरा मंडरा सकता है इसके साथ ही इसके बहुत सारे अन्य प्रभाव भी होंगे जैसे आजकल ड्रोंस का उपयोग खेतों में बीज डालने खाद डालने या फिर कीड़े मकोड़ों को भगाने और उनकी दवाई छिड़कने के काम में भी प्रयोग किया जा रहा है इस प्रकार ड्रोंस का उपयोग विविध प्रकार के कार्यों में होगा तब इन से संबंधित जो भी व्यवसाय हैं वह टेक्नोलॉजी के लिए पीछे हो जाएंगे और उन कंपनियों को अपने व्यवसाय में परिवर्तन करना पड़ेगा

आजकल रोज इतने सस्ते मिल रहे हैं कि इनका उपयोग अब कोई भी कर सकता है और इन्हें सामान्य आदमी भी खरीद सकता है अगर यह सामान्य आदमी की पहुंच में होंगे तब यह आम जनजीवन में भी बहुत अधिक परिवर्तन करेंगे जैसे आजकल छोटे ड्रोन का उपयोग छोटे-छोटे सामान ले जाने के लिए भी हो सकता है और अमेजन जैसी वेबसाइट अपना सामान डिलीवर करने के लिए इनका उपयोग कर रही हैं अगर यह होने लगा तब मजदूरों की आवश्यकता कम हो जाएगी और बेरोजगारी बढ़ने की आशंका रहेगी इसके साथ ही सामान को उन क्षेत्रों में भी कम किराए में पहुंचाया जा सकेगा जहां पर जाने आने के कोई भी साधन नहीं है इस प्रकार जो कंपनी इन टेक्नोलॉजी का उपयोग अच्छे से करेंगे उन कंपनियों में विकास दर बढ़ेगी और जो कंपनियां इस तकनीकी विकास में पीछे छूट जाएंगे उनके व्यवसाय में गिरावट आने
आगे आने वाले समय में सस्ते ड्रोन उसका उपयोग अपराधी भी कर सकते हैं क्योंकि यह ड्रोन इतने सस्ते हैं इनको कोई भी खरीद सकता है और इनमें थोड़ी-बहुत मॉडिफिकेशन करके इनको दूसरों की जासूसी करने या दूसरी जगह कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है क्योंकि हमारी पुलिस इतनी अभी भी टेक्निकली एडवांस नहीं है तब इस तरह के अपराधियों को रोकने के लिए नए तरह की तकनीकियों का अविष्कार होगा और इस तरह के इक्विपमेंट्स की खरीद पुलिस और सामान्य जनता दोनों के द्वारा ही बढ़ेगी

5. विंड एनर्जी तथा सोलर एनर्जी का विकास - पूरे विश्व में आजकल सोलर एनर्जी और विंड एनर्जी पर कुछ ज्यादा ही जोर है इसमें बहुत अधिक इन्वेस्टमेंट हो रहा है और यह तकनीकी सस्ती बिजली के उत्पादन के लिए आवश्यक भी है सोलर और विंड एनर्जी के प्रोजेक्ट लगाने के लिए सरकारी सहायता मिलती है इसलिए इस सेक्टर की कंपनियां लंबे समय तक ग्रोथ में बनी रहेंगी इसके साथ ही अब सोलर एनर्जी विंड एनर्जी से मिलने वाली बिजली की कीमत भी कम हो गई है और यह अन्य तरीकों से मिलने वाली बिजली के लगभग बराबर आ गई है इस अवस्था में इस्पेक्टर के विकास की व्यापारिक संभावनाएं बढ़ चुकी है इसके विकास से दुनियाभर में बड़े परिवर्तन आने की संभावना है जैसे कि अब तेल की खपत कम हो जाएगी क्योंकि बिजली आसानी से सुलभ होगी और बिजली अगर सस्ती दर पर अवेलेबल होगी तब इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट का व्यापार बहुत अधिक बढ़ेगा इसके साथ ही आगे समय में लोग घरों में डीजल और पेट्रोल का उपयोग कम कर देंगे जो प्रदूषण के लिहाज से भी लाभकारी होगा और जो सरकारें तेल के आयात पर निर्भर हैं वह इस क्षेत्र में अधिक पैसा लगा रही है जिससे आयात पर निर्भरता कम की जा सके

6.आयुर्वेद और योग का प्रसार - आयुर्वेद और योग के प्रसार ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक क्रांति पैदा करती है और पूरा विश्व अब इसकी और आकर्षित हो रहा है विश्व पूरी तरह से आश्चर्यचकित है कि कैसे आसपास पाई जाने वाली घास फूस और जड़ी बूटियों से बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है इसके साथ ही विभिन्न तरह के योग और आसन ों की सहायता से किस तरह से आज की प्रदूषण भरी जीवन शैली में स्वस्थ रखा जा सकता है
अब इस आयुर्वेद और योग में नए-नए शुद्ध होने शुरू हो गए हैं जो चिकित्सा एवं जीवन शैली के क्षेत्र में एक आंदोलन बन चुका है इससे एलोपैथिक चिकित्सा की तरफ लोगों के ध्यान में कमी आएगी और लोग इसकी तरफ और ज्यादा झुकेंगे पूरे देश में व्यक्त एलोपैथिक डॉक्टरों की कमी एलोपैथिक इलाज का काफी महंगा होना आज के समय में एक बड़ी समस्या बन चुका है आयुर्वेद और युग की तरफ बढ़ने से इस समस्या का एक बड़ा निदान मिल सकता है साथ ही लोगों में एक आशा का संचार भी हो रहा है एलोपैथिक दवाइयों के साइड इफेक्ट होते हैं आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ हुए समस्या खत्म हो जाएगी इससे आगे चलकर आयुर्वेदिक दवाइयों का बाजार पड़ेगा और एलोपैथिक दवाइयों के बाजार में असर पड़ सकता है एलोपैथिक दवाई बनाने वाली कंपनियों का बाजार गिर सकता है

List and link of blog

1. Investment in gold सोने में निवेश करें या नहीं

2.SIP निवेश करने से एक करोड़ कैसे बनाएं

3. company कंपनी क्या होती है 

4. Bitcoin बिटकॉइन क्रिप्टो करेंसी क्या है

5.Preference share प्रेफरेंस शेयर शेयर क्या होते हैं

6. Bonus share बोनस शेयर क्या होते हैं

7.share-market-websites शेयर मार्केट की प्रमुख वेबसाइट

8.ways-to-convert-black-money-to-white. काले धन को सफेद करने के तरीके

9.Egold ई गोल्ड या पेपर बोर्ड क्या है
10. Auto sector boom in india ऑटो सेक्टर में तेजी का दौर चल रहा है
11. debenture डिबेंचर क्या होते हैं
12. convertible-debenture कन्वर्टिबल डिबेंचर क्या होते हैं और इनमें पैसा किस लिए लगाते हैं
13. how-to-invest-in-mutual-fund
14. types-of-mutual-fund
15.Why company issue debenture ऋण पत्र निकालने में कंपनी को क्या फायदा है
16.Investment-trick-about-company
17.शेयर मार्केट से दूर रहने का समय
18.volatile-share
19.Public ltd vs private ltd company
20.share
21.Sensex an nifty
22.stock-exchange
23.अगले दशक में कंपनियों के व्यवसाय को प्रभावित करने वाले कारक
24.कंपनी के व्यवसाय पर राजनीतिक और आर्थिक माहौल का प्रभाव

25. Sip-in-hindi
26.mutual-fund-in-hindi
27.Recurring-deposit

Comments